बीमा कर्मियों ने दो घंटे की हड़ताल
झारसुगुड़ा : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शहर के बेहरामाल स्थित जीवन बीमा निगम के जीवन
झारसुगुड़ा : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर शहर के बेहरामाल स्थित जीवन बीमा निगम के जीवन ज्योति भवन में दो घंटे की हड़ताल की गई। इस दौरान केंद्र सरकार के एकछत्रवाद मनोभाव का जोरदार विरोध किया गया।
इस दौरान बीमा एवं अन्य क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश व भूमि अधिग्रहण बिल, श्रम कानून का संशोधन के लिए अध्यादेश के माध्यम से इसे बजट अधिवेशन में पास कराने के लिए किए जा रहे प्रयास का विरोध किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीति अपने चरम पर पहुंच चुकी है। अगर भूमि अधिग्रहण कानून में परिवर्तन नहीं किया गया तो देश की सारी जमीन उद्योगपतियों के पास चली जाएगी। लाभदायक राष्ट्रीयकृत संस्था में विदेशी पूंजी निवेश किया गया तो इसका मालिकाना हक भी गंवाना पड़ेगा। यह भविष्य में देश के लिए खतरनाक साबित होगा। सभा को संघ के अध्यक्ष अरुण चैनी, सचिव रत्नाकर प्रधान, आशीष शुक्ला, वेदव्यास भोई, उदित शर्मा, गोपीनाि मिश्रा, रामेश्वर नाग, वरुण पटेल, खगेश्वर बेहरा, कनक नायक व सनातन सोरेन आदि ने संबोधित किया।