Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रतियोगिताओं का आयोजन

ब्रजराजनगर : आगामी महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय भाजपा कार्य

By Edited By: Published: Sun, 22 Feb 2015 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 22 Feb 2015 07:30 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रतियोगिताओं का आयोजन

ब्रजराजनगर : आगामी महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच रविवार को निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर के ब्रजराजनगर महाविद्यालय, इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर तथा ओरिएण्ट कोलियरी उच्च विद्यालय के कुल 41 छात्र-छात्राओं ने अंश ग्रहण किया। समीर रंजन नायक, ओम प्रकाश त्रिपाठी तथा अनिल कुमार नायक ने निर्णायिकों का दायित्व निभाया। निबंध प्रतियोगिता में शिशु मंदिर के सुरज प्रताप चौधरी प्रथम, ब्रजरानजगर महाविद्यालय की अंकिता अग्रवाल द्वितीय तथा शिशु मंदिर के पंकज पंडा तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह वाद विवाद प्रतियोगिता में शिशु मंदिर के योगेश्वर हंसा प्रथम, सूरज प्रताप चौधरी द्वितीय तथा पंकज पंडा तृतीय स्थान पर रहे। आगामी 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण शर्मा, भारती बारीक, पिंकू मंडल, शुभास्मिता सामल, अनिता देवी, शुभा दास के अलावा युवा मोर्चा के महेश्वर नायक एवं नीरज बारीक की अहम भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.