बेरोजगारों की भूख हड़ताल शुरू
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जय मां काली बेरोजगार संघ के 20 सदस्यो
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जय मां काली बेरोजगार संघ के 20 सदस्यों द्वारा बुधवार की सुबह आठ बजे से एमसीएल के लजकुरा प्रकल्प कार्यालय के समक्ष क्रमिक भूख हड़ताल का सिलसिला शुरू कर दी गई।
भूख हड़ताल में शामिल होने वालों में सुनील देव, अमित झा, धनंजय सिंह, बमबम सिंह, जगन्नाथ झा, गौरव सिंह, ईकेश साहु, अजय सिंह, प्रभात जेना, जुगनू पाल, नरेश सिंह, रमेश प्रसाद, चंदन सिंह, रंजीत मंडल, जोगेश्वर नायक तथा मोहित मंडल आदि शामिल है। संघ के अध्यक्ष सुनील देव ने बताया कि एमसीएल में खनन तथा परिवहन का कार्य करने वाली निजी ठेका संस्थाएं सिर्फ खुद का स्वार्थ साधन करती है जबकि स्थानीय लोगों की समस्याओं की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं रहता, जबकि उन्हें स्थानीय लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या समझना चाहिए। स्थानीय बेरोजगारों की नियुक्ति के प्रति उनकी अवहेलना के अलावा स्थानीय लोगों के वाहनों का प्रयोग करने में भी आनाकानी की जाती है जबकि वे अपनी कमाई इस जगह से करते हैं। देव ने बताया कि उनकी समस्या का समाधान न होने तक उनका क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी।