एममं ने गरीबों को बांटे कंबल
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : पिछले कुछ दिनों से इलाके में अचानक बढ़े शीत प्रकोप को ध्यान में रखते ह
By Edited By: Published: Wed, 17 Dec 2014 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 06:11 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : पिछले कुछ दिनों से इलाके में अचानक बढ़े शीत प्रकोप को ध्यान में रखते हुए नगर की अग्रणी समाजसेवी संस्था एमसीएल के ईब घाटी क्षेत्र की एकता महिला मंडल की सदस्याओं ने अध्यक्षा सुशीला गुप्ता के नेतृत्व में गत मंगलवार की रात झारसुगुड़ा स्टेशन में कंबल वितरित किए। मंडल की सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर घूम-घूमकर ठंड से ठिठुर रहे बेसहारा वृद्ध-वृद्धाओं का जायजा लिया और उन्हें 29 कंबल वितरित किए। ज्ञात हो कि एक दिन पहले महिला मंडल द्वारा ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह 20 कंबल वितरित किए गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें