मनरेगा श्रमिकों ने एडीएम से लगाई गुहार
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिके में महात्मा गांधी राष्ट्रीय निश्चित कर्म नियुक्ति योजन
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
झारसुगुड़ा जिके में महात्मा गांधी राष्ट्रीय निश्चित कर्म नियुक्ति योजना में कार्य करने वाले विभिन्न पंचायतों के श्रमिकों ने मजदूरी न पाकर अंत में प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। श्रमिकों ने जिलाधीश के अनियोग प्रकोष्ठ में पहुंचकर अतिरिक्त जिलाधीश से मिलकर अपनी समस्या उन्हें बतायी।
श्रमिकों ने बताया कि तालपटिया पंचायत के टांगरपाली के 11 श्रमिकों ने रास्ते का काम किया था मगर उन्हें उनकी मजदूरी नहीं दी गई। इसी तरह, नक्सापाली पंचायत के 20 श्रमिकों ने गत ग्रीष्म ऋतु में तालाब खनन का कार्य किया थ। उन्हें भी उनका मेहनताना आज तक नहीं मिल पाया है। नक्सापाली पंचायत के बीडमाल में काम किए 20 से अधिक श्रमिकों की मजदूरी तीन लाख 50 हजार रुपये उन्हें अभी तक प्रदान नहीं की गई है। रघुनाथ पाली पंचायत के सिंगिबहाल नर्सरी प्रकल्प में गत सितंबर माह तक कार्य करने वाले श्रमिकों को भी उनकी मजदूरी प्रदान नहीं की गई है। खुंतामाल पंचायत के आइतापाड़ा के 22 श्रमिकों ने गत जून माह में काम किया था उन्हें भी उनका मेहनताना अब तक प्रदान नहीं किया गया है। लैयकरा पंचायत के रेंगालबेड़ा के 12 श्रमिक गत जून महीने में काम खत्म कर चुके हैं। उन्हें भी उनका मेहनताना नहीं दिया गया है। इसी प्रकार कुलिहामाल पंचायत के कुसुमडिही के 70 श्रमिकों ने गत 20 जनवरी से कार्य आरंभ किया था मगर आज तक उन्हें उनका मेहनताना नहीं मिल पाया है। अतिरिक्त जिलाधीश ने अति शीघ्र कार्रवाई करने व उनका मेहनताना दिलाने का आश्वासन दिया।