बिरसा मुंडा की 139वीं जयंती मनी
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : शहीद बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में गत सोमवार को हिलट
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : शहीद बिरसा मुंडा जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में गत सोमवार को हिलटॉप कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप परिसर में शहीद बिरसा मुंडा की 139वीं जयंती मनायी गई। शहीद बिरसा मुंडा के चित्र का अनावरण करने के उपरांत अतिथियों ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
एमसीएल की समलेश्वरी खदान के प्रबंधक प्रदीप कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह के मुख्य अतिथि का दायित्व स्थानीय विधायक राधारानी पंडा ने निभाया। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव दिलीप कुमार बेहेरा ने मुख्य वक्ता तथा श्रमिक नेता ओपी सिंह एवं विरेंद्र सिंह तथा लवनी बेहेरा ने सम्मानित अतिथि का दायित्व निभाया। इस अवसर पर समिति द्वारा गरीबों को कंबल वितरित किए गए। समारोह के अंत में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन रामकेशी राम ने किया। डीएवी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के उपरांत भीमसेन नायक ने अतिथियों का परिचय प्रदान करते हुए उनका स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष भोला पासवान ने इस अमर शहीद द्वारा छोटी उम्र में ही अंग्रेजों के दांत खट्टे करने के कारनामों का विस्तार से वर्णन किया। समिति के सचिव सुभाष चंद्र जाली ने वार्षिक विवरणी प्रस्तुत की। समिति के सलाहकार बलिराम लहरी एवं अकालू राम ने भी सभा को संबोधित किया।