एकता महिला मंडल ने गरीबों को बांटे कंबल
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली एमसीएल के ईब घाटी क्
By Edited By: Published: Mon, 15 Dec 2014 06:04 PM (IST)Updated: Mon, 15 Dec 2014 06:04 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली एमसीएल के ईब घाटी क्षेत्र की एकता महिला मंडल की अध्यक्ष सुशीला गुप्ता के नेतृत्व में मंडल की सदस्याओं ने गत रविवार की रात ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन पर गरीब असहायों को कंबल वितरित किए।
मंडल की सदस्याओं ने रेलवे स्टेशन के विश्रामागार एवं प्लेटफार्म पर घूम-घूमकर पिछले 2-3 दिन से बढ़ी हुई ठंड के प्रकोप से ठिठुर रहे बुजुर्गो, महिलाओं व पुरुषों के बीच 25 कंबल वितरित किए। इस अवसर पर सुशीला गुप्ता ने कहा कि बेसहारों को ठंड के प्रकोप से बचाना उनका मुख्य ध्येय है। आवश्यकता पड़ने पर और अधिक कंबलों की व्यवस्था की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें