निर्माण श्रमिकों का पहचान पत्र जारी
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा/ब्रजराजनगर : झारसुगुडा जिले के बेलपहाड़ पालिका अंचल में ओडिशा कोढाबाड़ी व अ
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा/ब्रजराजनगर : झारसुगुडा जिले के बेलपहाड़ पालिका अंचल में ओडिशा कोढाबाड़ी व अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की ओर से इनकी पहचान करना व इसका पंजीकरण कराने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित सभा में निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने इसकी आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
सभा को संबोधित करते हुए श्रम अधिकारी अरुण कुमार राय ने कहा कि ओडिशा में 30 लाख से अधिक निर्माण श्रमिक हैं मगर अब तक मात्र पांच लाख निर्माण श्रमिकों का ही पंजीकरण कराने में 15 करोड़ विनियोग हुआ है। चलित आर्थिक वर्ष में झारसुगुड़ा जिले में नवंबर तक 20,796 निर्माण श्रमिकों की पहचान की गई है, जिसमें शिक्षा के लिए 70, विवाह के लिए 30, यंत्रपाति के लिए 175, साइकिल के लिए 318 सुरक्षा के लिए 473, प्रसव जनित खर्च के लिए 27 लाख 47 हजार 73 रुपये खर्च किया गया है। इसके अलावा वर्ष अंत तक निर्माण श्रमिकों की पहचान की संख्या 30 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर 102 कार्ड प्रदान किए गए और 102 कार्ड का नवीनीकरण किया गया। वहीं छह लोगों को शिक्षा व पांच को यंत्रपाति के विनियोग के लिए चेक प्रदान किया गया। अंत में ग्रामीण श्रम निरीक्षक विमल कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त कार्यक्रम में दिप्ती रंजन साहू, सरबजीत देहुरी, शिशु श्रमिक प्रकल्प के फिल्ड अधिकारी जन्माजय भोई, मीनकेतन प्रधान, पूर्णचंद्र साहू, नरोत्तम प्रधान, संजय पटेल व अनित चरण नाग आदि उपस्थित थे।