लापता आरआइ का शव जंगल से बरामद
जागरण टीम, झारसुगुड़ा-ब्रजराजनगर : गत चार दिन से लापता आरआइ टिकनाथ कालो का शव पुलिस ने जंगल से बरामद
जागरण टीम, झारसुगुड़ा-ब्रजराजनगर : गत चार दिन से लापता आरआइ टिकनाथ कालो का शव पुलिस ने जंगल से बरामद कर लिया है। शव मिलने से आरआइ के परिजनों में शोक की लहर फैल गई। 27 वर्षीय टिकनाथ अपने घर बनहरपाली से किरमिरा तहसील कार्यालय बाइक से आया जाया करते थे। घटना वाले दिन वह कार्यालय से वापस घर की जा रहे थे तभी आदमदाह के पास दो लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। आरआइ ने लूटपाट की कोशिश का विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या और लूटपाट के बाद लुटेरों ने आरआइ का शव जंगल में फेंक दिया और बाइक लेकर फरार हो गए।
उधर, परिजनों ने टिकनाथ के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज करा दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो आरआइ की बाइक गत दिवस बरामद कर ली। इस मामले में दो युवकों से कड़ी पूछताछ के बाद हत्या से पर्दा उठने लगा। पुलिस ने दोनों से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे लुटेरों तक पहुंच गई। इनमें ब्रजराजनगर के गंगानगर का रहने वाला 19 वर्षीय मो. असलम व 18 वर्षीय संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जंगल से शव बरामद होने पर ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, बनहरपाली आदि थानों के अधिकारी मौजूद थे। पुलिस ने टिकनाथ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।