ब्रजराजनगर महोत्सव के लिए प्रस्तुति बैठक संपन्न
ब्रजराजनगर : मंगलवार शाम को स्थानीय जगन्नाथ मंदिर परिसर में आगामी ब्रजराजनगर महोत्सव को धूमधाम से मन
ब्रजराजनगर : मंगलवार शाम को स्थानीय जगन्नाथ मंदिर परिसर में आगामी ब्रजराजनगर महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए प्रमोद पण्डा की अध्यक्षता में प्रस्तुति बैठक का आयोजन किया गया एवं निर्णय लिया गया कि इस वर्ष और अधिक तामझाम से महोत्सव मनाया जायेगा। स्वीमिंग पूल मैदान में आगामी 24 एवं 25 जनवरी 2015 को महोत्सव का आयोजन करने का निश्चित किया गया। इस अवसर पर महोत्सव कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। प्रमोद पण्डा को अध्यक्ष, डा. विजय कुमार पटनायक को महासचिव, सुशील ज्योतिन्द्र मिश्र एवं अनिल नायक को उपाध्यक्ष बनाया गया। रबिन्द्र सिंह, बिरेन्द्र मिश्र, सुनील दास, कबि स्वांई, अरुण साहू, बबलू दास तथा महेश्वर नायक को सचिव एवं चरण साहू को संयोजक का दायित्व दिया गया। सनन रास्सीरया एवं विजय जायसवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रकाशित होने वाली स्मरणिका के संपादन का दायित्व खिरोद कुंअर एवं सुशील त्रिपाठी को दिया गया। श्यामसुंदर खण्डेलवाल, पीके सिंह, गगन नायक, आलोक पण्डा, गौतम त्रिपाठी एवं प्रशांत बढ़ेई को सलाहकार तथा प्रफुल्ल पण्डा, सदाशिव बिसि, रबि सोनी, संजीव बंछर, सुमंत मजूमदार, प्राण शंकर महापात्र, जीवन सार्थक दास, संतोष शर्मा एवक गोकुल पण्डा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।