एसपी से मिलकर विधवा ने मांगा न्याय
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला के लैचकरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले सामपारा गांव की रहने वाली विधवा फुल मुंड
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा जिला के लैचकरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले सामपारा गांव की रहने वाली विधवा फुल मुंडा ने आज अपने परिजनों के साथ झारसुगुड़ा जिला पुलिस अधीक्षक एस सामनी से उनके कार्यालय में मिलकर अपने पति के हत्यारों को पकड़ने में लैचकरा पुलिस की जानबुझ कर की जा रही अवहेलना के विरोध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विधवा फुल मुंडा ने एसपी से उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। एसपी एम सायनी ने जल्द ही इस पर ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। विदित हो कि गत सितंबर 26 तारीख को जिले के लैचकरा ब्लाक के रामपारा गांव के रहने वाले बुधराम मुंडा का शव गांव के ही एक खेत में मिला था। उक्त घटना में मृतक की पत्नी फुल मुंडा व उसके परिजनों ने बुधराम मुंडा की हत्या की गई है और हत्या करने वाला फुलमुंडा का ढेड ससुर मंगलु मुंडा है कि लिखित शिकायत लैचकरा थाना में दर्ज करायी थी। पुलिस ने हत्या का मामला तो दर्ज कर लिया था मगर दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक उक्त मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। जब भी पीड़ित परिवार थाना जाकर शिकायत करते हैं तो पुलिस कुछ भी कार्यवाही करने से बचती है। पुलिस के इस तरह के पक्षपात रवैये से तंग आकर आज फुलमुंडा ने एसपी से शिकायत की है। फुलमुंडा की बेटी की शादी उन्होंने तय करायी थी। शादी के कुछ दिन बाद मंगलु की लड़की ससुराल से आ गई। इसी को लेकर मंगलु हमसे नाराज था और बारबार विवाद करता था। वहीं गत 26 सितंबर को उसने मेरे पति की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था। मुझे न्याय चाहिए मगर पुलिस उल्टा हमें ही परेशान कर रही है कि बात फुलमुंडा ने पत्रकारों से कही है।