हर्षोल्लास से मना सत्य साई का 89वां जन्मोत्सव
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : श्री सत्य साईं सेवा समिति के तत्वावधान में गत रविवार की शाम स्थानीय जग
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : श्री सत्य साईं सेवा समिति के तत्वावधान में गत रविवार की शाम स्थानीय जगन्नाथ मंदिर परिसर में भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 89वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह साढ़े चार बजे ओंकारम, सुप्रभातम, नगर संकीर्तन, ध्वजारोहण, पूजा, नारायण कॉलोनी में कंबल वितरण तथा नारायण सेवा के कार्यक्रमों के बाद शाम को वैदिक मंत्रों एवं अपनों के बाद ज्योति आवाहन किया गया।
इस दौरान आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि समिति के भुवनेश्वर स्थित राज्य कार्यालय से आए अरुण कुमार पंडा ने सत्य साईं के जीवन चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनका जन्म दिन मनाने के औचित्य प्रकाश डाला। समिति के जिलाध्यक्ष चितरंजन खुंटिया ने सम्मानित अतिथि का दायित्व निभाया। संयोजक सुरेश हरिपाल ने अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रहलाद लांबा ने कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया। समाजसेवी 97 वर्षीय उपेंद्र नाथ पंडा के अलावा हरिश्चंद्र बाधवा, प्रफुल्ल कुमार मिश्र तथा मुन्ना सिंह को उनकी सेवाओं के लिए समिति द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा सेवा दल परीक्षा में सफल होने वाले अभिमन्यु सामल प्रशांत माली एवं बिंट्टू गरड़िया तथा ममता सेठी, प्रतिमा त्रिपाठी एवं स्वागतिका होता इत्यादि। भाई-बहनों को भी सम्मानित किया गया। संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में नीलमणि होता, केआरसी रेड्डी, चेतन सिंह, पवित्र महाना तथा विभूति भूषण नायक इत्यादि ने अहम भूमिका निभाई।