Move to Jagran APP

कृषि मंत्री को बर्खास्त करो : भाजपा

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : राज्य के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओ का आक्रो

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 09:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 09:17 PM (IST)
कृषि मंत्री को बर्खास्त करो : भाजपा

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : राज्य के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओ का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। विधायक राधराणी पंडा के साथ किए गए अशालीन व्यवहार के विरोध में भाजपाईयों ने जिले भर में प्रदर्शन कर कृषि मंत्री का पुतला फूंका और उनके इस्तीाफे की मांग की।

loksabha election banner

शनिवार की दोपहर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जिलाधीश कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद सेनापति ने कहा कि राज्य की बीजद सरकार दागी मंत्रियों को पनाह दे रही है और ये दागी व भ्रष्ट मंत्री अब अपनी मर्यादा तक भूल गए हैं। नवीन सरकार विधानसभा में घटित घटना के बावजूद अपने मंत्री को बचाने में लगी हुई है। हम सरकार को साफ शब्दों में चेतावनी देते हैं कि यदि कृषि मंत्री प्रदीप महारथी को तुरंत बर्खास्त नहीं किया गया तो ब्रजराजनगर से लेकर भुवनेश्वर तक जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा। सभा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधीश से मिला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश कार्यालय के समक्ष मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व कृषि मंत्री प्रदीप महारथी का पुतला फूंका। इस अवसर पर कवि स्वाई, अमरेन्द्र राम, सुशील पुरोहित, मंगल साहू, नवल अग्रवाल, प्रणय जायसवाल, पवन थिरानी, दीपक पटेल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.