आदिवासी कल्याणी मंत्री ने जाना आश्रम के बच्चों का हाल
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा दौरे पर आए राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री सुदाम मरांडी ढेवा
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :
झारसुगुड़ा दौरे पर आए राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री सुदाम मरांडी ढेवाढीही स्थित आश्रम में जाकर वहां शिक्षारत बच्चों से मिले और बच्चों का हालचाल पूछा। इस दौरान उन्होंने आश्रम विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातचीत की।
विदित हो कि इस आश्रम में दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। मरांडी के आश्रम दौरे के समय जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता रानी परिडा व ढेवाडीही क्लब के सदस्य उपस्थित थे। आश्रम में कार्यरत अधिकारियों ने मंत्री मरांडी को स्कूल की अव्यवस्था के बारे में बताया कि स्कूल के बच्चों के लिए खेल का मैदान नहीं है। साथ ही खेल शिक्षक का भी अभाव है। इस पर मरांडी ने कहा कि वे इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बात करेंगे और इस दिशा में उचित कदम उठाएंगे।