छठ का डाला उठाने में आता था मजा : एसपी
ब्रजराजनगर : स्थानीय सूर्य परिवार मित्र मंडल की ओर से गत बुधवार की रात मंदलिया मैदान में आयोजित छठ प
ब्रजराजनगर : स्थानीय सूर्य परिवार मित्र मंडल की ओर से गत बुधवार की रात मंदलिया मैदान में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि संबलपुर जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने छठ पर्व को ले अपने बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने बताया कि बिहार के गाजीपुर में उनका बचपन बीता है। बिहारियों के लिए छठ पूजा का एक विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि गांव में इन दिनों मां ने बीमार होने के बावजूद छठ का व्रत किया। सेहत को ध्यान में रखते हुए जब उन्हें व्रत रखने से मना किया गया तब भी उन्होंने भगवान की पूजा को आवश्यक बताया। सिंह ने बचपन की यादों को ताजा करते हुए बताया कि उन्होंने भी बचपन में परिवार वालों के साथ मिलकर छठ पूजा की तैयारी करते थे। घाटों की सफाई करते थे और सिर पर डाला लेकर घाटों तक जाना अच्छा लगता था। इस अवसर पर, सदर एसडीपीओ उत्कल केशरी दास, टाउन थानेदार प्रदीप साहु, खेतराजपुर थानेदार मानसरंजन प्रधान और मित्रमंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।