भाजपाइयों ने लमटीबाहाल में की सफाई
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण शर्मा के नेतृत्व में गत मंगलवा
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण शर्मा के नेतृत्व में गत मंगलवार को लमटीबाहाल इलाके में झाड़ू लगाकर सफाई की गई।
इस अवसर पर मोर्चा की जिला महासचिव चंपा सिंह, ब्रजराजनगर मंडल अध्यक्ष भारती बारिक के अलावा दल के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश्वर नायक, महासचिव नीरज कुमार बारिक तथा दल के ब्रजराजनगर मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह के अलावा अन्य अनेक दलीय कार्यकर्ता उपस्थत थे। इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए सफाई कार्यक्रम को सफल बनाने का यह प्रारंभिक प्रयास है एवं भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद रश्मि सिंह भी उपस्थित थीं।