बीजद विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील : महांती
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : ओडिशा के सर्वागीण विकास के साथ साथ ओडिशा राज्य के हर गांव को सर्वनिम्न
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : ओडिशा के सर्वागीण विकास के साथ साथ ओडिशा राज्य के हर गांव को सर्वनिम्न सुविधा उपलब्ध कराने में राज्य सरकार पूर्ण रूप से तत्परता के साथ कार्य करती आ रही है। गत 14 वर्र्ष के नवीन पटनायक के शासनकाल में ओडिशा ने विकास किया है जो किसी से छुपा नहीं है। वहीं कुछ लोग व कांग्रेस के जनप्रतिनिधि झूठा प्रचार कर यह बताने में लगे हैं कि अंचल में हो रहे विकास कार्य को वे करवा रहे हैं। यह बात डब्ल्यूओडीसी के अध्यक्ष व बीजद जिलाध्यक्ष किशोर महांती ने कही। वे सोमवार को झारसुगुड़ा में पीडब्ल्यूडी उच्च विश्रामागार से निकाली गई बीजद की जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान सभा को संबोधित कर रहे थे।
सभा में बीजद के जिला उपाध्यक्ष रवि सिंह, तापस राय चौधरी, संदीप अवस्थी, दिलीप यादव, सनातन कर्ता, वनमाली त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष सहदेव त्रिपाठी, नगरपाल हरीश गणात्रा, मनोरंजन महापात्र, महिला नेत्री जयकुमारी पटेल व मित्रभानु साहू आदि ने भी अपने विचार रखे थे। सभा का संचालन बीजू युवा जनता दल के जिला अध्यक्ष त्रिनाथ ग्वाल ने किया।