राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता संपन्न
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा सरकारी बालिका उच्च विद्यालय परिसर में जिलास्तरीय 22वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा सरकारी बालिका उच्च विद्यालय परिसर में जिलास्तरीय 22वीं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर से आए 102 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शीर्षक था जलवायु व पानी विज्ञान का अनुसंधान। इसे लेकर बच्चों ने अपने अपने प्रकल्प प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में शामिल सभी 102 बच्चों को प्रकल्प के विषय में निर्णायक मंडली के समक्ष सात मिनट में बताने का समय दिया गया। इस दौरान निर्णायक मंडली के सदस्यों ने प्रतियोगियों से तीन-तीन सवाल भी पूछे। जिला शिक्षा अधिकारी विकाश चंद्र प्रधान के प्रत्यक्ष तत्वावधान में व जिला विज्ञान के संयोजक ज्ञान रंजन मिश्रा की संयोजना में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुदर्शन पाणिग्राही, अध्यापक डॉ. सरोज कुंअर, विज्ञान भूषण भंज, फकीर मोहन नायक एवं चूड़ामणि नायक आदि निर्णायक के रूप में अंश ग्रहण कर अपने दायित्व का निर्वाह किया। आगामी नवंबर महीने में दूसरे सप्ताह आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उक्त प्रतियोगिता से सात श्रेष्ठ प्रतियोगियों को मनोनीत किया गया।