विकलांग बच्चों संग मनायी दीपावली
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा शहर के मालीपाड़ा स्थित आशा किरण में रहने वाले विकलांग बच्चों क
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा शहर के मालीपाड़ा स्थित आशा किरण में रहने वाले विकलांग बच्चों के साथ झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर राव व उनके 25 से अधिक साथियों ने दीपावली मनाई।
गत गुरुवार की संध्या साढ़े छह बजे युवा कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर राव अपने साथियों के साथ आशा किरण पहुंचे व यहां की संचालिका सिस्टर डोरती व अन्य अधिकारियों की अनुमति से यहां रहने वाले शारीरिक विकलांग बच्चों के साथ दीपावली के अवसर पर पटाखे फोड़े व उन्हें मिठाई खिलाई। इस दौरान यहां रहने वाले शारीरिक विकलांग बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्हें यह समझ भी नहीं आ रहा था कि दीपावली के दिन उनके साथ भी कोई इस तरह से खुशियां बिखेर सकता है। बच्चों के साथ पटाखे छोड़ने के बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री राव व उनके साथियों ने भी बच्चों के साथ बैठककर भोजन किया और अंत में स्कूल से वापस लौटने वक्त युवा कांग्रेस ने सभी को दीपावली का उपहार भी दिया।