ब्रजराजनगर में धूमधाम से मनी दीपावली
ब्रजराजनगर : गत गुरुवार की रात ब्रजराजगनर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली महोत्सव मनाया गया। रंग-रोगन
ब्रजराजनगर : गत गुरुवार की रात ब्रजराजगनर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली महोत्सव मनाया गया। रंग-रोगन समेत घरों एवं व्यावसायिक ठिकानों के बाहर केले के पेड़ एवं आम पत्ते लगाकर तथा रंग-बिरंगी प्रकाश व्यवस्था के साथ साज-सज्जा की गई थी। पूरा शहर प्रकाश में जगमगा रहा था।
नगरवासियों ने आतिशबाजी का भरपूर लुत्फ उठाया। हालांकि स्थानीय पुलिस ने नगरवासियों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का हवाला देते हुए नगरवासियों को हिदायत थी कि रात्रि दस बजे के उपरांत आवाज वाले पटाखों का उपयोग न करें लेकिन पुलिस की इस हिदायत का नगरवासियों पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा और रातभर रह-रहकर पटाखों की गूंज सुनाई देती रही। अनेक घरों के बाहर युवतियों को अत्यंत ही सुंदर सुंदर रंगोली बनाते देखा गया। नगर में हुई काफी आतिशबाजी के बावजूद कहीं से भी किसी अप्रिय वारदात के न होने से दिवाली की खुशियां में इजाफा देखा जा रहा है।