फेलिन प्रभावितों को मिली राहत राशि
संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : प्रखंड कार्यालय में बुधवार को फेलिन प्रभावित लोगों के बीच राहत राशि के चेक क
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 09:34 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 09:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : प्रखंड कार्यालय में बुधवार को फेलिन प्रभावित लोगों के बीच राहत राशि के चेक का वितरण किया गया। इसके पहले भी हाल ही आवंटन आने के बाद राहत राशि का वितरण किया गया था।
बचे हुए फेलिन पीड़ि़तों के बीच बुधवार से राहत राशि का वितरण शुरू हुआ। इस मौके पर अंचलाधिकारी जयवंती देवगम, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान मणि एक्का, प्रखंड प्रमुख झानो मार्डी, पंचायत समिति के सदस्य ज्योत्सनामयी बेरा, सरिता मंडल, संध्या रानी मंगल, मोहन लाल हेम्ब्रम, मुखिया पंचानन मुंडा व मुखिया क्षितिश मुंडा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें