97वां वर्ष मना रही बहरागोड़ा कालीबाड़ी
संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कालीबाड़ी इस वर्ष काली पूजा का 97वां वर्ष मना रही है। वर्ष 1918 में
संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा कालीबाड़ी इस वर्ष काली पूजा का 97वां वर्ष मना रही है। वर्ष 1918 में बहरागोड़ा प्रखंड में सर्वप्रथम सार्वजनिन काली पूजा की शुरुआत हुई थी। बिना रुकावट के वह 97वें वर्ष तक जारी है। सादगी एवं भक्तिपूर्ण पूजा इस कालीबाड़ी की विशेषता है।
काली पूजा के दौरान इस मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। 1984 में कालीबाड़ी में मूर्ति स्थापित की गई। इस मंदिर कमेटी के अध्यक्ष तरुण कुमार मिश्र के साथ मानिक महंती, सरोज दास, रुपक दे, अंशुमान ओझा, पिंटू महंती, नारायण राणा, कल्याण महाराज, सुप्रीतक दे, निताई बोस, अरुप पटनायक कालीबाड़ी की पूजा को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं। पूजा को सफल बनाने के लिए अरधेंधु शेखर पटनायक, रतन कुमार मिश्रा, दीपू दास, देव प्रसाद दे, पार्थो पटनायक, आशीष कुमार महंती, श्यामा प्रसाद दे, सलिल पात्र के निर्देशन पर सारे सदस्य मिलजुल कर काम कर रहे हैं।