महिला लापता
ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ थानातर्गत ठुंगियाडेरा निवासी 42 वर्षीया भगवती किसान गत रविवार से लापता है। इस स
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 06:25 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 06:25 PM (IST)
ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ थानातर्गत ठुंगियाडेरा निवासी 42 वर्षीया भगवती किसान गत रविवार से लापता है। इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। जानकारी के मुताबिक गत रविवार को सुबह आठ बजे वह बकरियां चराने नजदीकी जंगल में गई थी। वह वहां से 12 बजे लौट आयी लेकिन चार बकरियों के न लौटने पर वह उन्हें खोजने पुन: जंगल चली गई। लेकिन फिर वापस नहीं लौटी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें