दुर्योधन बने लखनपुर के बीडीओ
By Edited By: Published: Tue, 23 Sep 2014 08:11 PM (IST)Updated: Tue, 23 Sep 2014 08:11 PM (IST)
ब्रजराजनगर : दुर्योधन नायक ने गत सोमवार को लखनपुर ब्लाक के प्रखंड विकास अधिकारी का पदभार संभाल लिया। इससे पूर्व वे नयापाड़ा जिले के खरियार ब्लाक में पदस्थ थे। लखनपुर के पूर्व बीडीओ धरणीधर नायक का तबादला रायगढ़ा जिले के गुणपुर ब्लाक में हो जाने के बाद दुर्याेधन नायक को उनकी जगह पर नियुक्त किया गया है। पद संभालने के बाद दुर्योधन नायक ने कहा कि ब्लाक में विकासोन्मुखी कार्यो को तेज किया जाएगा। साथ ही सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को कार्यकारी किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें