गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 06:05 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 06:05 PM (IST)
ब्रजराजनगर : नगर के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का सोमवार को विधि-विधान से विसर्जन किया गया। शाम को हुई बारिश के कारण विसर्जन कर्ताओं काफी तकलीफ का सामना करना पड़ा। चांदनी चौक के महाराजा श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा एक बड़ी छतरी लगाकर निकाली गई, ताकि गजानंद को बारिश से बचाया जा सके। आयोजक मंडली के सदस्य एवं बैंड पार्टी के सदस्य भीगते हुए विसर्जन के लिए नदी तक गए। इसी तरह सुपर मार्केट के भगवान गणेश को विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान पूरी तरह प्लास्टिक से ढक दिया गया ताकि वर्षा से बच सके। विसर्जन शोभायात्रा में काफी लोग अपने अपने घरों के बाहर खड़े होकर देख रहे थे। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार के गाजे-बाजे के साथ लोगों को नाचते देखा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें