नपा में मना स्वायत्त शासन दिवस
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : स्वायत्त शासन का तात्पर्य है स्वयं का स्वयं पर शासन। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए हमें जनहितकारी योजनाओं को सुचारु रूप से क्रियान्वित करना चाहिए। यह बात रविवार को नगरपालिका परिसर में आयोजित अखिल भारतीय स्वायत्त शासन दिवस समारोह में नगरपाल नंद किशोर अग्रवाल ने ध्वजारोहण करते हुए कही।
समारोह की अध्यक्षता कार्य निर्वाही अधिकारी सुरेश चंद्र महांती ने की। समाराह में पार्षद चिंतामणि साहू, कन्हैया रजक, संदीप हाउ, गजेंद्र रोहिदास, रोशनी कालेत, रेणु बाग, किरण दास, पार्षद अमरेंद्र दास, राजाराम बाग, इंदुमती दीप व लाल बिहारी गहीर समेत बड़ी संख्या में नपा कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर नगरपाल नेा कर्मचारियों के बीच वस्त्र वितरित किए। इससे पूर्व सुबह पांच बजे रामधुन, छह बजे स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी, सात बजे विभिन्न चौक चौराहों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।