विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन
By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 07:44 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 07:44 PM (IST)
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा शहर के वरिष्ठ समाजसेवी तथा विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष 80 वर्षीय डॉ. दुर्गा प्रसाद कर का गत सोमवार को निधन हो गया। स्व. कर विगत कई दिनों से किडनी रोग से पीडि़त थे। उनके निधन की खबर लगते ही बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व वरिष्ठ नागरिक व विहिप, भाजपा के नेता उनके निवास स्थान पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पुष्प चढ़ाकर उनके मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनका अंतिम संस्कार झाडेश्वर मंदिर के पास स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जहां उनके पुत्र तथा प्रसिद्ध हौम्योपैथी डॉ. गोपाल कर ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। स्व. कर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें