26 अगस्त को कोशल बंद
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : कोशल क्रांति दल की सांगठनिक बैठक झारसुगुड़ा केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बुंदे ध्रुवा ने की। बैठक में आगामी 26 अगस्त को समग्र कोशलांचल में बंद किए जाने पर सहमति बनी। बंद के लिए विस्तार से रणनीति बनाई गई। साथ ही स्वतंत्र कोशल राज्य गठन के आंदोलन को और अधिक तीव्र करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में दस जिलों के अध्यक्ष व संगठन के लोगों ने भाग लिया। आगामी 26 अगस्त के कोशल बंद को सफल बनाने विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक राजनैतिक व श्रमिक संगठनों को शामिल करने पर सर्व सम्मति हुई। सभी से कोशल बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में कोशली एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष गोरखनाथ साहू, केकेडी के संबलपुर अध्यक्ष उपेंद्र महापात्र, बरगढ़ के वेडूधर महापात्र, राउरकेला से रामचंद्र आमत, बौद्ध के ललित साहु, सोनपुर के ब्रजमोहन दानी, बलांगीर के भरत चंद्र पुष्टि, सुंदरगढ़ के केदार पटेल व झारसुगुड़ा केकेडी अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, सहित अन्य लोगों ने अपने अपने विचार रखे। इन लोगों के अलावा केकेडी के महासचिव पूर्णचंद्र नायक, उपाध्यक्ष नारायण महापात्र, कोषाध्यक्ष निलाद्री बिहारी मिश्रा सहित ब्रज मिश्रा, गौरी शंकर गुप्ता व राजकुमार साहू आदि केकेडी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।