दस सदस्यों का जत्था अमरनाथ रवाना
By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 01:50 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 01:50 AM (IST)
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारसुगुड़ा से दस सदस्यीय शिव भक्तों का एक जत्था गुरुवार को झारसुगुड़ा से अमरनाथ रवाना हुआ। झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से 1.40 बजे पुरी-हरिद्धार उत्कल कलिंग एक्सप्रेस से झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से रवाना हुए।
शिव भक्तों में नरेश सिंह, प्रदीप भौमिक, नारायण दत्ता, त्रिनाथ ग्वाल, केशव रोहिदास, अजय गिडवानी, सांतयु पाढ़ी, गणेश भैयसा, शुरू महापात्र, गोपाल मेहेर शामिल हैं। ये सभी शिव भक्त झारसुगुड़ा से दिल्ली व दिल्ली से जम्मू व जम्मू से पहलगांव जायेंगे। पहलगांव से फिर यह सभी अन्य शिव भक्तों के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन करने यात्रा करेंगे। झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन में सभी शिव भक्तों के छोड़ने बड़ी संख्या में उनके परिजन व परिचित उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें