Move to Jagran APP

राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं का भूमिका महत्वपूर्ण

By Edited By: Published: Tue, 22 Jul 2014 01:32 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jul 2014 01:32 AM (IST)
राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं का भूमिका महत्वपूर्ण

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :

loksabha election banner

राष्ट्र निर्माण में इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने हर समय पुरुष के साथ कंधे से कंधे मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। झारसुगुड़ा में भी कई महिला संगठन हैं, जिन्होंने उनके सामाजिक व जनहित एवं स्वास्थ्य सेवा के कार्य में सदैव एक कदम आगे बढ़कर कार्य करती आ रही है।

इसी क्रम में इनरव्हील क्लब झारसुगुड़ा पर्ल ने भी गत दो वर्षो में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। मुझे आशा है कि आनेवाले दिनों में भी इनरव्हील की महिलाएं इसी तरह के जनहित के कार्य करने की दिशा में इनरव्हील की महिलाएं इसी तरह के जनहित के कार्य करने की दिशा में तत्पर रहेगी। लोग कहते हैं कि सफल पुरुष के पीछे महिला का ही हाथ होता हैं मगर यहां उल्टा हैं। एक सफल महिला के पीछे उनके पति का पूरा सहयोग है। उक्त बातें रविवार के दिन होटल मोहनी पैलेस में इनरव्हील क्लब झारसुगुड़ा पर्ल के नये पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह झारसुगुड़ा जिलाधीश गुहा पूनम तापस कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। इनरव्हील झारसुगुड़ा पर्ल के वर्ष 2014-15 के लिए चुने गए नये अध्यक्षा व सचिव एवं उनकी टीम के शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बाधान ने नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती बलजीत कौर चावला को पदभार संभाला। उसी तरह निर्वतमान सचिव मोना सुल्तानिया ने नवनियुक्त सचिव रेखा अग्रवाल को पदभार सौंपा। इस अवसर सम्मानित अतिथि के रूप में कृष्णा महांती व ममता पुरोहित ने भी अपने विचार प्रगट किए। शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान सचिव मोना सुल्तानिया ने अपने दो वर्षो के कार्यकाल में किए गए विभिन्न कार्यो का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। वही नवनियुक्त अध्यक्षा बलजीत कौर चावला ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्लब को और अधिक मजबूती प्रदान एवं नये सदस्याओं को जोड़ना व जनहित के कार्य करना है। कार्यक्रम का संचालन रेखा लाट, नुपूर सिंघानिया, शीतल अग्रवाल व अंकिता कैडिया ने किया था। इस अवसर पर सिस्टर सीसली, केसर सिंह, सुरेश तुल्सीयान, अरुण मुद्रड़ा, अनिल कैडिया, डॉ. लाट, मनमथ मिश्रा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष शाजीद खान, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष निर्मला जालान, सचिव पुष्पा मोदी, जागृति की अध्यक्षा ममता संघई सहित शहर के अन्य कई स्वयं सेवी संगठन के पदाधिकारी शामिल थे। अंत में क्लब की नवनियुक्त सचिव रेखा अग्रवाल ने धन्यवाद अर्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.