ऑटो की ठोकर से स्कूटी चालक की मौत
By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 06:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : शहर के बंबई चौक पर मंगलवार की सुबह छह बजे ऑटो की ठोकर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।
बंबई चौक स्थित एक ग्लास की दुकान के संचालक विनोद शर्मा के यहां दूर का रिश्तेदार संजीवनी काम करता था। मंगलवार की सुबह संजीवनी विनोद की बेटी को स्कूल छोड़ने सेंट मेरी स्कूल गया था। वहां से वापस आ रहा था कि एक ऑटो रिक्शा ने उसे पीछे से जाकर ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी समेत संजीवनी छिटककर कुछ दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच ऑटो समेत चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने संजीवनी को समलेश्वरी नर्सिग होम में भर्ती कराया। जहां चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बिहार के गया जिले के लुंगदा गांव का रहने वाला था। पुलिस ऑटो चालक की तलाश कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें