गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित
जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर :
स्थानीय गुरुद्वारा में वैशाखी के अवसर पर सिख समाज के सदस्यों द्वारा खालसा पंथ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हजूरी रागी भाई भगवान सिंह प्रीत एवं साथियों ने अपने भावमय कीर्तन से समूह साध संगत को निहाल किया। सरकार सुरेंद्र सिंह कोलकाता वाले तथा सरकार सुरजीत सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना से जुड़े विभिन्न तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव निर्मल सिंह चावला द्वारा किया गया। बाद में गुरु द्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
सरकार निर्मल सिंह बाजवा को अध्यक्ष तथा सरदार रोमी सिंह चतरथ, सरकार गुरुदयाल सिंह चहल एवं हरीश कुमार वाधवा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महासचिव के प्रतिष्ठित पद पर सरदार निर्मल सिंह चावला को पुन: एक बार आसीन किया गया। सह सचिव के तौर पर सरकार सुरजीत सिंह घई सरकार परमिंदर सिंह रतना एवं महेंद्र कुमार वाधवा को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। सरकार धरम सिंह रतन को कोषाध्यक्ष व सरदार सेवा सिह को कोषाध्यक्ष तथा भवन प्रभारी बनाया गया। नरेंद्र कुमार वाधवा, कुलविंदर सिंह एवं सुखपाल सिंह चहल को स्टोर कीपर का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया।