दुर्लगा गांव में हिंसक झड़प, दो गंभीर
By Edited By: Published: Sat, 12 Apr 2014 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 12 Apr 2014 06:58 PM (IST)
झारसुगुड़ा : झारसुगुड़ा ब्लाक के दुर्लगा गांव में गत शुक्रवार की रात आठ बजे हिंसक झड़प में दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार दुर्लगा गांव के दिनेश साहू व जितेंद्र साहू गांव के चौक पर खड़े थे तभी अचानक कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों पर पीछे से एक राड से हमला कर दिया। फलस्वरूप दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला मुख्य चिकित्सालय लाया गयाश् जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बुर्ला रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर बीटीएम पुलिस व झारसुगुड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस हमलावर युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें