Move to Jagran APP

कटक में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

ढेंकानाल के बालीगुमा गांव में विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना की भी निंदा की गई।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 21 Jun 2017 12:17 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 12:17 PM (IST)
कटक में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
कटक में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

कटक, जागरण संवाददाता। राज्य में दिन ब दिन कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर सोमवार को कटक महिला कांग्रेस की ओर से जिलाधीश कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन किया गया। कटक जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विश्व कल्याणी कर के नेतृत्व में पार्टी की महिलाएं रैली के रूप में जिलाधीश कार्यालय पहुंची और यहां प्रदर्शन किया। 

loksabha election banner

ढेंकानाल के बालीगुमा गांव में विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म घटना की भी निंदा की गई। वहीं कटक नगर महिला कांग्रेस की ओर से भी जिलाधीश कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शैलबाला जेना, पीसीसी सचिव गिरिबाला बेहरा की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में अध्यक्ष ने राज्य में चोरी, लूट, हत्या व दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है।

लेकिन सरकार इसे रोकने में नाकाम है। ढेंकानाल में सामूहिक दुष्कर्म घटना इसका एक नमूना है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उटाया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाधीश के जरिये राज्यपाल के

नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

यह भी पढ़ें: अंडा प्रकरण पर भाजपा का मौन प्रतिवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.