ओडिशा पुलिस ऑफिसर संघ के अध्यक्ष बने सत्यजीत
कटक : ओडिशा राज्य पुलिस ऑफिसर संघ के अध्यक्ष के तौर पर स्पेशल ब्राच के इंस्पेक्टर सत्यज
By Edited By: Published: Tue, 04 Oct 2016 02:47 AM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2016 02:47 AM (IST)
कटक : ओडिशा राज्य पुलिस ऑफिसर संघ के अध्यक्ष के तौर पर स्पेशल ब्राच के इंस्पेक्टर सत्यजीत मिश्र चुने गए हैं। मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी स्पेशल ब्राच के ही इंस्पेक्टर सुजीत पंडा को 2396 वोट से हराकर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए मिश्र एवं पंडा के साथ ही बरहमपुर विजिलेंस सेल के इंस्पेक्टर मदन मोहन प्रधान भी चुनाव में थे। नव निर्वाचित अध्यक्ष मिश्र को 3682 वोट मिला था जबकि पंडा को 1286 वोट एवं प्रधान को 1054 वोट मिला है। चुनाव के लिए एक सितंबर से सूबे में मतदान चल रहा था। इसमें सात हजार से अधिक पुलिस अधिकारी अपने मताधिकार का प्रयोग किए। जबकि 500 से अधिक वोट रद हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें