किन्नर संघ ने की सामाजिक व्यवस्था में सुधार की मांग
जागरण संवाददाता, कटक : रेडक्रॉस भवन में विश्व किन्नर दिवस शनिवार को मनाया गया। सामाजिक सं
जागरण संवाददाता, कटक : रेडक्रॉस भवन में विश्व किन्नर दिवस शनिवार को मनाया गया। सामाजिक संगठन लुथेरल वर्ल्ड कटक एवं भुवनेश्वर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभा का भी आयोजन किया गया। इसमें अतिथि के तौर पर ऑल ओडिशा किन्नर महासंघ के राज्य अध्यक्ष प्रताप साहू, जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, लुथेरल वर्ल्ड के प्रोजेक्ट कोआडिनेटर मोनालिसा भंज व अन्य भी उपस्थित थे। अतिथियों ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा किन्नरों के हित में दिए गए जजमेंट व सामाजिक सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि जजमेंट आने के काफी समय बीत जाने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकार को जो सुविधाएं किन्नरों को देनी चाहिए, नहीं दी जा रही है। इससे किन्नरों को आए दिन समाज में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सामाजिक एवं आíथक नजरिए से वे समाज में लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। इस अवसर पर कटक एवं भुवनेश्वर के किन्नर भी भाग लिए थे।