अब घर बैठे ले सकेंगे कानून की मदद
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विनीत शरण ने बुधवार को ओडिश्
जागरण संवाददाता, कटक : हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विनीत शरण ने बुधवार को ओडिशा राज्य कानून सेवा प्राधिकरण परिसर में न्याय संयोग सेवा व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्राधिकरण के कार्यवाहक अध्यक्ष जस्टिस इंद्रजीत महांती तथा हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश मौजूद रहे। इस व्यवस्था के चलते अब एक छत के नीचे कानून सेवा मुहैया की जा सकेगी। इस सेवा के लिए कानून सेवा प्राधिकरण की ओर से एक वकील पैनल, पैरालीगल स्वेच्छासेवी रखा जाएगा। राज्य के किसी भी इलाके के असहाय व्यक्ति को कानून की मदद चाहिए तो वह व्यक्ति ई-मेल आइडी एवं विशेष फोन नंबर से मदद के लिए गुहार लगा सकता है। उस व्यक्ति को किस तरह का सहयोग चाहिए, क्या मामला, उस बारे में जानकारी दी जाएगी। विशेषकर महिला, बच्चे, वरिष्ठ नागरिक, अनुसूचित जाति व जनजाति तथा सामाजिक व आíथक रूप से पिछड़े लोगों को यह सेवा दी जाएगी। सरकार के विभिन्न योजना के बारे में भी लोगों को इस व्यवस्था के जरिये जानकारी दी जाएगी। लोगों के बीच कानून के संदर्भ में जागरूक किया जाएगा। न्याय संयोग में लोगों को आरोप या फिर जानकारी के लिए इमेल आइडी-न्यायसंयोगओडिशाएटदिरेटजीमेलडॉटकाम फोन नंबर 9438578586 एवं हेल्पलाइन नंबर 0671-2307432 की व्यवस्था की गई है। राज्य कानून सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव बीके महापात्र ने कहा कि इस व्यवस्था से जरूरतमंद लोगों को काफी फायदा होगा।