पुण्यतिथि के पर याद किए गए राजीव गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस की
जागरण संवाददाता, कटक : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 26वीं पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गडगणेश्वर घाट पर तिल तर्पण भी किय। इसमें काफी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता भी शामिल थे। इसके अलावा पुरी घाट में स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में स्व. गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोकिम की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर जगदीश महंती, गिरिबाला बेहरा, निकुंज पशायत व विश्वजीत दास ने राजीव गांधी की नीतियों को अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता सूर्यकांत राउत, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलवाला जेना, आर्यवीर लेंका, मंजूश्री कल्पना राउतराय, पार्षद चारुलता साहू, जियाउद्दीन, काशीनाथ मलिक, संतोष दोल, विभू प्रसन्न महापात्र व शेख जफर बक्स सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।