Move to Jagran APP

अंडा प्रकरण पर भाजपा का मौन प्रतिवाद

ढेंकानाल जिला के कांकहड़ा गांव में दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना राज्य में चरमराती कानून व्यवस्था का एक नमूना है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 20 Jun 2017 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 10:08 AM (IST)
अंडा प्रकरण पर भाजपा का मौन प्रतिवाद
अंडा प्रकरण पर भाजपा का मौन प्रतिवाद

कटक, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम पर हमला तथा विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों पर अंडा फेंके जाने की घटना को भाजपा कार्यकर्ताओं नेरविवार को शिखरपुर चौक पर मौन सत्याग्रह किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नयन किशोर महंती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

loksabha election banner

ढेंकानाल जिला के कांकहड़ा गांव में दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना राज्य में चरमराती कानून व्यवस्था का एक नमूना है।  इसका विरोध भाजपा की ओर से पूरे राज्य में किया जा रहा है। इस आंदोलन में महानदी मंडल के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद सामल, भागीरथी दलेई, अक्षय महंती, महेंद्र महंती, सुचित्रा भोल, मनोरंजन साहू आदि शामिल थे।

इसी तरह नगर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भी अध्यक्ष कल्पना पटनायक की अगुवाई में बक्सी बजार स्थित गोपबंधु की र्मूित के सामने मौन प्रतिवाद व धरना दिया गया। इसमें मोर्चा की स्मृति पटनायक, रश्मिरेखा दास, प्रमिला महापात्र, संयुक्त मिश्र प्रमुख शामिल थी।

यह भी पढ़ें: थम नहीं रही कांग्रेस में मची भगदड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.