रमन ¨सह के दौरे के खिलाफ बीजद का जल सत्याग्रह
कटक : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन ¨सह का सूबे में बीजद के साथ ही अन्य दलों के द्वारा विरोध्
कटक : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन ¨सह का सूबे में बीजद के साथ ही अन्य दलों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। गुरुवार को कटक में बीजद की ओर से काफी संख्या में महिलाएं महानदी घाट पर एकत्र हुई। जिनके हाथों में बीजद का झंडा व रमन ¨सह के खिलाफ लिखी हुई तख्तियां थी। हाथ में मटका लेकर बीजद महिला कार्यकर्ताओं ने नदी से मटके में पानी भरा। इसके बाद रमण ¨सह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कटक मेयर मीनाक्षी बेहेरा के नेतृत्व में चले इस आंदोलन में रमण ¨सह गो बैक का नारा लगाए। महिलाओं के अलावा सैकड़ों बीजद कार्यकर्ता आंदोलन स्थल पर मौजूद थे। कटक मेयर मीनाक्षी बेहेरा के मुताबिक महानदी विवाद को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक केंद्र के साथ कई बार चर्चा कर चुके हैं। केंद्र सरकार रमण ¨सह का समर्थन कर रही है क्योंकि छत्तीसगढ़ में भाजपा की ही सरकार है। पेयजल से लेकर ¨सचाई के लिए ओडिशा के लोग महानदी पर निर्भर हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार जानबूझकर महानदी पर बांध बनाकर ओडिशा की तरफ आने वाले जल प्रवाह को रोकना चाहते हैं, जो जन विरोधी है। ऐसे में वे पंचायत चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचार के तौर पर सूबे में आकर भाजपा के लिए प्रचार कर रहे हैं, जिसका विरोध बीजद की तरफ से किया जा रहा है। बीजद नेताओं ने कहा कि महानदी जल पर ओडिशा के लोगों का पूरा हक है और इसके लिए हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। वहीं संबलपुर में भी विधायक रासेश्वरी पाणिग्राही की अगुवाई में भी महिलाओं ने महानदी के तट पर जाकर जल सत्याग्रह छेड़ते हुए रमण ¨सह के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी व सीपीआइ सहित अन्य पार्टियों की ओर से भी रमन ¨सह के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।