चिटफंड घोटाले : भाजपा का प्रदर्शन
कटक : राज्य में चिटफंड को लेकर चर्चा जोरों पर है। ऐसे में इस घटना को लेकर भाजपा ने आदोलन शुरू किया ह
कटक : राज्य में चिटफंड को लेकर चर्चा जोरों पर है। ऐसे में इस घटना को लेकर भाजपा ने आदोलन शुरू किया है। भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस्तीफे की माग करते हुए विक्षोभ प्रदर्शन किया गया। भाजपा के राज्य अध्यक्ष कनक वर्धन सिंहदेव, वरिष्ठ नेता बिजय महापात्र, सुरेश पुजारी, पूर्व मंत्री समीर डे, नयन महंती आदि की अगुवाई में काफी तादात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली में निकलकर शहर परिक्रमा की। भाजपाई राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरडीसी कार्यालय पहुंचे। जहा आदोलनकारी एवं पुलिस के बीच खींचतान हुई। आदोलनकारी पुलिस की सुरक्षा को भेदकर आरडीसी कार्यालय में घुसना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। मजबूरन पुलिस भाजपा नेताओ को गिरफ्तार कर आदोलन स्थल से ले गई और सभा मैदान के पास छोड़ दिया। पुलिस एसपी कार्यालय सम्मुख सभा में भाजपा नेताओं ने चिटफंड को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। इस घटने में पूरी तरह से राज्य सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवी सिंहदेव के मुताबिक राज्य सरकार विधानसभा में इस पर चर्चा करने से कतरा रही है वहीं बाहर आदोलन भी करने नहीं दे रही हैं। इससे लगता है सरकार चिटफंड को लेकर डरी हुई। चिटफंड में कई नेता गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि कई बाकी हैं। ऐसे में राज्य सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। यह सरकार पाच साल तक नहीं चल पाई। ठीक इसी तरह बिजय महापात्र के मुताबिक चिटफंड को लेकर आने वाले दिनों में भाजपा आदोलन को और तेज करेगी। इस आंदोलन में कटक शहर समेत राज्य के विभिन्न इलाकों से भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल हुए थे।