चुनावी रंजिश में दस घायल
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर: केंद्रापाड़ा जिले के आली ब्लॉक अंतर्गत डिमिरीपाल पंचायत के मधुबन
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 02:47 AM (IST)
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर: केंद्रापाड़ा जिले के आली ब्लॉक अंतर्गत डिमिरीपाल पंचायत के मधुबन गांव में शुक्रवार की देर रात पंचायत चुनाव में हार को लेकर गांव के दो गुट एक दूसरे पर टूट पड़े। पहले कहासुनी और फिर देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दस से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को आली मेडिकल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दायर कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रात से ही गांव में उत्तेजना का माहौल बना हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें