राज्य कैबिनेट ने पारित किए 19 प्रस्ताव
ग्रामीण क्षेत्र में रास्तों के रखरखाव के लिए अलग से नीति बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के उपरांत प्रमुख सचिव आदित्य प्रसाद पाढ़ी ने मीडिया को इसकी विस्तृत जानकारी दी। राज्य कैबिनेट ने उच्च शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा परिषद के गठन, चिलका झील के लिए अलग कानून, हर ब्लाक में सहायक कार्यपालक अभियंताओं की नियुक्ति सहित 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। ग्रामीण क्षेत्र में रास्तों के रखरखाव के लिए अलग से नीति बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
नगर निकायों में पेयजल आर्पूित को लेकर मंजूरी दी गई है। पंचायतीराज विभाग के अधीन डिग्री इंजीनियरों के लिए अलग से कैडर गठित करने एवं इसमें 66 फीसद सीधी भर्ती तथा 33 प्रतिशत पदोन्नति पर भर्ती का प्रावधान रखा गया है। इस क्रम में 30 जिलों के लिए 30 कार्यपालक अभियंता, 40 उप कार्यपालक अभियंता एवं प्रदेश के 314 ब्लॉक के लिए 314 सहायक कार्यपालक अभियंताओं को नियुक्त किया जाएगा। कैबिनेट में पारित 19 प्रस्तावों को राजनैतिक हलकों में चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: बीजद के खिलाफ रचा जा रहा षडयंत्र: नवीन