गृह सचिव ने की रायगड़ा में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा
बाढ़ की स्थिति को लेकर गृह सचिव असीत त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को समीक्षा ब
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jul 2017 02:46 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 02:46 AM (IST)
भुवनेश्वर : बाढ़ की स्थिति को लेकर गृह सचिव असीत त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें गृह सचिव ने रायगड़ा जिला में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का निर्देश दिया। साथ ही ऊपरी हिस्से में हो रही भारी बारिश के चलते जिले की नागबाली एवं कल्याणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है। ऐसे में इन दोनों नदियों के जलस्तर बढ़ने से बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। लोग पानी के घेरे में है। इन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाने जैसे कई विषयों पर मुख्य सचिव ने जानकारी ली और आवश्यक कदम उठाने का कहा। समीक्षा बैठक में जिलाधीश के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें