राजनीति से ऊपर उठकर करना होगा कार्य : सीएम
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : पंचायत चुनाव के अघोषित परिणाम में बीजू जनता दल को आशानुरूप सफ
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर :
पंचायत चुनाव के अघोषित परिणाम में बीजू जनता दल को आशानुरूप सफलता न मिलने पर पहली बार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजद विधायक दल की बैठक में विधायकों को संबोधित करते हुए साफ तौर पर कहा कि हम पहले भी नंबर वन थे और आज भी नंबर वन हैं। इससे स्पष्ट हो रहा है कि लोग आज भी परिवर्तन नहीं चाह रहे हैं। पिछले चुनाव की तुलना में बीजद की संख्या कम जरूर हुई है, मगर इससे हताश होने की जरूरत नहीं है। लोग आज भी हमारे साथ हैं। लोगों की आशा को पूरा करने के लिए बीजद नेताओं को और अधिक काम करना होगा। लोगों के साथ जुड़ने के लिए मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों व नेताओं को सलाह दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा। पंचायत चुनाव में बीजद के खराब प्रदर्शन के पीछे कुछ कारण जरूर है। इस पर समीक्षा करने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने बीजद के विधायकों को इससे सीख लेकर सतर्क रहने को कहा है। चुनाव परिणाम को आह्वान के रूप में स्वीकार करने की सलाह दी है। लोगों के पास सरकार की सभी योजनाओं को पहुंचाने के लिए को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महानदी प्रसंग पर हमारी लड़ाई जारी रहेगी। राज्य के साढ़े चार करोड़ लोगों के हित के लिए हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। महानदी पर रमण ¨सह ने गलत तथ्य राज्य के लोगों के सामने रखा है। उन्होंने राज्य की जनता को भ्रमित किया है। जनतंत्र में जनादेश सर्वोपरि होता है, उसे स्वीकार कर आगे काम करने की जरूरत है। यहां उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत का दावा करने वाली बीजद को चुनाव में भाजपा ने कड़ी टक्कर दी है और कई जगहों पर बीजद का सूफड़ा भी साफ कर दिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने अपने विधायकों को इशारे में ही सही एक तरह से यह संकेत दिया है कि आगे सब कुछ ठीक होने वाला नहीं है।