गरीब महिलाओं के जीवन में बदलाव ला रही बंधन कोनागार : मंत्री
गरीब महिलाओं के जीवन में बंधन कोनागार संस्थान एक क्रांतिकारी पि
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर: गरीब महिलाओं के जीवन में बंधन कोनागार संस्थान एक क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। गरीब महिलाओं की पहचान कर उनके आíथक विकास के लिए बंधन कोनागार जिस तरह से काम कर रही है वह अन्य संस्थाओं के लिए मार्ग दर्शक के तौर पर आगे की राह दिखाएगा। यह बातें महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रफुल्ल सामल ने बंधन कोनागार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। मंत्री ने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयास निश्चित ही प्रशंसा योग्य हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि संस्था को सरकार की तरफ से हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।
कोनागार के प्रतिष्ठाता चंद्रशेखर घोष ने कहा कि हम समाज के अत्यंत गरीब तबके के विकास का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। सबसे पहले संस्था ने केंद्रपड़ा जिले में अपना अभियान चलाया। इसके तहत वर्ष 2015 में टारगेटिंग द हार्डकोर पुअर (टीएचपी) कार्यक्रम चलाया गया। संस्था ने केंद्रपड़ा जिले के पटामुंटाई और राजकनिका में पहले 300 गरीब महिलाओं की पहचान की और उन्हें गाय, बकरी पालन तथा छोटा व्यापार करने की सुविधा दी। इसके बाद और 1500 महिलाओं के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया गया। अब संस्था अगस्त से भद्रक जिले में इसी अभियान का आरंभ करने वाली है। इससे 1600 गरीब महिलाओं को लाभ मिलेगा।