14वां गारमेंट्स फेयर शुरू
भुवनेश्वर : राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर मौजूद उत्कल सिगनेचर में ओडिशा गारमेंट्स एसोसिएशन की ओर
भुवनेश्वर : राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर मौजूद उत्कल सिगनेचर में ओडिशा गारमेंट्स एसोसिएशन की ओर से 14वा गारमेंट फेयर शुरू किया गया है। 21 जून तक चलने वाले इस फेयर प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित परिधान कंपनिया अपने वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाएंगी। प्रदर्शनी में ब्लैकबेरी, ट्वील्स, लामैन, किलर, इंटीग्रिटी, पेपे, ली, प्यूर क्लास व एडिडास के साथ सैकड़ों परिधान कंपनियों ने अपने- अपने रेडीमेड परिधानों का प्रदर्शन किया है। ओडिशा गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्व कल्याण स्वाई, सचिव अविनाश छोपोलिया, कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार खातोर, उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल और संजय कुमार छापोलिया, सह सचिव अशोक अग्रवाल तथा गौरी छापोलिया के साथ संस्था के सभी सदस्यों के संयुक्त प्रयास से यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है।