जंगली सूअर के हमले में पांच घायल
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राजधानी के शहरी क्षेत्र में जंगली सूअर का आतंक शुक्रवार को दे
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 02:45 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 02:45 AM (IST)
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राजधानी के शहरी क्षेत्र में जंगली सूअर का आतंक शुक्रवार को देखने को मिला। क¨लग स्टूडियो चौक पर जंगल से अचानक एक सूअर आ गई। जिसे देख लोगों में अफरा- तफरी मच गई। इस दौरान पांच लोग घायल भी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सूअर को पकड़ा। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे जंगल में छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि लगातार हो रही जंगलों की कटाई और आवास निर्माण होने से वन क्षेत्र संकुचित होता जा रहा है। ऐसे में जंगली जानवरों का मानव बस्तियों की ओर आना अब आम बात होने लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें