मानसून पड़ा कमजोर, किसानों की बढ़ी चिंता
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव की स्थित बन रही है जिससे राज्य के कई इलाको में बारिश की संभावना है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। राज्य में मानसून समय पर तो आया मगर मानसून के दुर्बल होने से कई इलाके में किसानों
की चिंता बढ़ गई है। बीच में दो तीन दिन बारिश होने के बाद अब फिर से उमस भरी हालात उत्पन्न हो गई है। विभाग की ओर बताया जा रहा है कि फिलहाल 23 जून तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव की स्थित बन रही है जिससे राज्य के कई इलाको में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी 70 प्रतिशत से अधिक होने से उमस बढ़ गई है। कम
बारिश के कारण धान की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढऩा स्वाभाविक है। कुछ इलाके में किसान धान की खेती के बजाय दलहन पर ध्यान दे रहे हैं। जून महीने में बारिश न होने से धान की खेती प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें: संबलपुर का रास्ता भूला मानसून