पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने मांगा महाप्रभु से आशीर्वाद
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा गुरुवार को पुरी पहुंचने के बाद
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर :
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा गुरुवार को पुरी पहुंचने के बाद महाप्रभु श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद लिए। इस दौरान उनके साथ सूबे के कानून मंत्री अरूण साहू भी उपस्थित थे। देवगौड़ा पुरी गोवर्धन पीठ परिसर में मां विमला के प्रतिष्ठा उत्सव में भाग लेने के लिए श्रीक्षेत्र पहुंचे थे। इससे पहले भुवनेश्वर पहुंचने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री भुवनेश्वर अतिथि भवन में रात में ठहरे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक एक कुशल नेता हैं। प्राकृतिक आपदा के समय उनका नेतृत्व सराहनीय था। बिना केंद्रीय सहायता के उन्होंने प्राकृतिक आपदा का मुकाबला किया था, जो सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि मां विमला के प्रतिष्ठा उत्सव में भाग लेने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आने वाले हैं। अमित शाह महाप्रभु का आशीर्वाद लेने के मां विमला के प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल होंगे। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल भी भाग लिए थे। पाटिल ने इस अवसर पर कहा था कि हम आधुनिकता के नाम पर आध्यात्मिकता को भूलते जा रहे हैं। विज्ञान भी आध्यात्मिकता का ही अंश है। दोनों की बीच समानता ही ज्ञान है।